14 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में भी मतदान शुरू

उत्तराखंड में भी मतदान शुरू

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है । वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। उत्तराखंड में मतदान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार किए गए हैं। सभी विधानसभाओं में एक-एक महिलाओं द्वारा संचालित बूथ (जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं) बनाए गए हैं राज्य में ऐसे 85 बूथ तैयार किए गए हैं, जो महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। बागेश्वर में 12 बूथ और टिहरी जनपद में 09 बूथ महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। राज्य में 70 पीडब्ल्यूडी बूथ मॉडल बूथ के रूप में तैयार किए गए हैं, जो दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

See also  उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई गई