11 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रीतम सिंह ने खरीदी सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’

प्रीतम सिंह ने खरीदी सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने देहरादून के एश्ले हॉल चौक स्थित बुक स्टोर पहुंचकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’ खरीदी।प्रीतम सिंह ने खरीदी सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि किसी भी पुस्तक को राजनीतिक विचारधारा के चश्मे से देखने के बजाय खुले मन से पढ़ना चाहिए। किताबें व्यक्ति के अनुभवों, विचारों और जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर देती हैं। सोनिया गांधी की आत्मकथा भी उनके जीवन, संघर्ष और सार्वजनिक अनुभवों को करीब से जानने का अवसर प्रदान करती है।

See also  गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीएम धामी ने की गौ पूजा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी का सार्वजनिक जीवन, त्याग और संघर्ष भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनकी आत्मकथा के माध्यम से पाठकों को उनके व्यक्तिगत अनुभवों और राजनीतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। साहित्य और विचारों को किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के बिना पढ़ना और समझना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुस्तकों का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि समाज में विचार, संवाद और समझ को भी बढ़ावा देना है।”

See also  74वें गौचर मेले की तैयारियों का डीएम एवं एसपी ने लिया जायजा, ग्राउंड जीरो पर परखी व्यवस्थाएं
Ad 2