14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आज देहरादून में राष्ट्रपति मुर्मू

आज देहरादून में राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। आज वो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगी। यहां से आज 101 अधिकारी पास आउट होंगे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।आज देहरादून में राष्ट्रपति मुर्मू वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में 2022-24 सत्र के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के भी 2 ट्रेनी अधिकारी पासआउट होंगे। मौजूदा बैच से सबसे ज्यादा 15 अधिकारी मध्य प्रदेश को मिलने जा रहे हैं, जबकि उत्तराखंड को 3 अधिकारियों की सेवाएं मिलेंगी। 1926 से ये संस्थान पहले इंडियन फॉरेस्ट कॉलेज और अब राष्ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्वतंत्र भारत के सभी भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्ट्रों के 365 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को ऋषिकेश एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थीं।

See also  महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड