देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 105 वीं जयंती घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्पलेक्स में मनाई गयी। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण तरीके से याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा एक ऐसे क्रांतिकारी देशभक्त थे, जो सामाजिक न्याय, सांप्रदायिक सद्भावना और राष्ट्रीय गौरव के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे।
उन्होंने कहा कि उन्हें देश की राजनीति, आर्थिक, सामाजिक तथा सुरक्षा संबंधी विषयों पर गहरा ज्ञान था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ थी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को सांप्रदायिक सद्भाव, जाति एवं वर्ग संघर्ष की उन्हें सूक्ष्म परख थी। उन्होंने कहा कि देश के हित में इन सभी के बीच सामंजस्य कैसे बनाए रखें, इस विषय पर उनकी प्रभावशाली एवं स्पष्ट सोच थी।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश के पहले चुनाव 1952 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद भारतीय राजनीति में वे एक चमकते हुए सितारे की भांति उभरे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उन्होंने पर्वतीय विकास मंत्रालय बनाया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत सारे विभाग इस मंत्रालय के अधीन कर दिए। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली ,सुनील बांगा आशु रतूड़ी, जितेन्द्र चौहान ,विवेक चौहान, रामकुमार, जहांगीर खान आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हिमालयी राज्यों के बीच समन्वय बनाए को लेकर सीएम धामी की अहम बैठक
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, देहरादून में सीएम धामी का पैदल मार्च
उत्तराखंड में आदमखोर का बढ़ता आतंक, यशपाल आर्य ने सरकार पर उठाए सवाल