25 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का बड़ा फैसला

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का बड़ा फैसला

उत्तराखंड में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने की कवायद में है। 2027 से पहले मजबूत क्षेत्रीय विकल्प तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दे लगातार उठाए जा रहे हैं और पार्टी जनता के बीच रहकर सरकार से जनता का हक मांगने की लड़ाई आगे भी जारी रखना चाहती है। इसके लिए सबसे पहले संगठन की मजबूती पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शैलबाला ममंगाई को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ को नियुक्ति पत्र सौंपा। शैलबाला ममगांई ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्दी ही पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर महिला प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा।

See also  उत्तराखंड में आदमखोर का बढ़ता आतंक, यशपाल आर्य ने सरकार पर उठाए सवाल

प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने बताया कि पार्टी की समस्त मातृशक्ति ने शैलबाला ममंगाई को अपनी अगुवाई करने के लिए महिला प्रकोष्ठ का पद भार दिया है। उन्होने कहा कि महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में पार्टी निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन भी करेगी।