14 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन क्रैक डाउन

रुद्रप्रयाग में पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन क्रैक डाउन

प्रदेश की शांत वादियों में पहचान छिपाकर रहने वाले संदिग्धों और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस ने अब मोर्चा खोल दिया है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशों पर 15 फरवरी 2026 से पूरे राज्य में एक माह का सघन “Operation Crack Down Verification Drive” शुरू किया गया है।

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, निहारिका तोमर (IPS) ने कार्यभार ग्रहण करते ही परिचयात्मक बैठक के दौरान जनपद के सभी थाना, सर्किल और चौकी स्तर पर इस अभियान को युद्धस्तर पर लागू करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के मुख्य बिंदु और रणनीति

• सघन भौतिक सत्यापन: प्रत्येक थाने में विशेष फील्ड टीमें (SI, ASI, HC और कॉन्स्टेबल) गठित की गई हैं। ये टीमें होटल, होम स्टे, आश्रम, हॉस्टल, किराये के मकानों, फैक्ट्रियों और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का मौके पर जाकर सत्यापन कर रही हैं। रुद्रप्रयाग में पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन क्रैक डाउन

See also  पौड़ी में सरदोत्सव की तैयारियों में तेजी, डीएम ने की बैठक

• तकनीकी निगरानी (Hi-Tech Surveillance): जनपद स्तर पर एक समर्पित ‘डेटा विश्लेषण टीम’ बनाई गई है। एकत्रित सूचनाओं का मिलान राष्ट्रीय पोर्टलों (National Databases) से किया जाएगा ताकि अन्य राज्यों के अपराधियों या संदिग्धों की पहचान हो सके।

• शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance): अभियान का मुख्य फोकस उन बाहरी व्यक्तियों पर है जो अपनी वास्तविक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में निवास कर रहे हैं।

मकान मालिकों और संचालकों को सख्त निर्देश – एसपी रुद्रप्रयाग ने स्पष्ट किया है कि सभी मकान मालिक, होटल/होम स्टे संचालक और ठेकेदार अपने यहाँ रहने वाले किरायेदारों या श्रमिकों का विवरण सम्बन्धित थाने में अनिवार्य रूप से जमा करें। विवरण छिपाने या सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

See also  मुख्यमंत्री की पहल रंग लाई, अहम प्रस्सेतावों पर केंद्र से मिला आश्वासन

एसपी निहारिका तोमर ने कहा है कि “जनपद की सुरक्षा और शांति व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ का उद्देश्य देवभूमि की मर्यादा को सुरक्षित रखना और उन असामाजिक तत्वों को चिह्नित करना है जो अपनी पहचान छिपाकर यहां किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। विशेषकर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह अभियान बेहद निर्णायक साबित होगा।” जनता से अपील – रुद्रप्रयाग पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि वे अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरन्त पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सजग रहें, सुरक्षित रहें।

See also  प्रगति पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश