14 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रगति पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

प्रगति पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

प्रगति पोर्टल के माध्यम से संचालित विकास कार्यों, विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रगति पोर्टल पर दर्ज विभिन्न विभागों के प्रकरणों एवं विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रगति पोर्टल शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जाती है। प्रगति पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

See also  सीएम धामी ने किया गौचर मेले का उद्घाटन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा जिन मामलों में किसी प्रकार की बाधा अथवा समस्या आ रही है, उनका संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के मध्य बेहतर समन्वय, पारदर्शिता एवं जवाबदेही आवश्यक है। सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करते हुए उनकी अद्यतन प्रगति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करना सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित प्रकरणों के निस्तारण में आने वाली समस्याओं को समय रहते उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उनका प्रभावी समाधान किया जा सके। बैठक अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  मुख्यमंत्री और भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को किया जाएगा लामबंद