14 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जौलजीबी मेले में भारी हंगामा: दो धामियों के बीच टकराव

जौलजीबी मेले में भारी हंगामा: दो धामियों के बीच टकराव

“मुख्यमंत्री जी, आपको धाकड़ सुना था, लेकिन आप क्षेत्रीय विधायक की बात सुने बिना ही कार्यक्रम से चले गए।”
कुछ ऐसे ही तीखे सवालों और नाराजगी के बीच शनिवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में आयोजित जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में भारी हंगामा देखने को मिला।

घटनाक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया और अपना संबोधन दिया। लेकिन स्थानीय कांग्रेस विधायक हरीश धामी, जो कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे, के अध्यक्षीय संबोधन से पहले ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। इसके बाद जब विधायक हरीश धामी संबोधन के लिए खड़े हुए तो वह मुश्किल से एक पंक्ति ही बोल पाए थे कि कथित तौर पर उनका माइक बंद कर दिया गया। इससे विधायक बुरी तरह नाराज हो गए। गुस्से में उन्होंने माइक मंच पर फेंक दिया और स्वयं दौड़कर साउंड सिस्टम संभाल रहे व्यक्ति के पास पहुंच गए। जौलजीबी मेले में भारी हंगामा: दो धामियों के बीच टकराव

See also  उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर NSUI ने उठाए सवाल, हरक सिंह रावत ने भी साधा निशाना

इसी बीच उनके एक समर्थक ने मंच पर रखे पोडियम को लात मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।
हंगामे के बाद जब दोबारा विधायक को माइक दिया गया तो उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा तथा अपनी नाराजगी जाहिर की।
इस पूरे घटनाक्रम ने उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। एक ओर निर्वाचित क्षेत्रीय विधायक को अपनी बात रखने का अवसर न दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी ओर विरोध जताने के तरीके को लेकर भी चर्चा हो रही है।

See also  विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना से प्रवासी उत्तराखंडी उत्साहित

दो धामियों के बीच जौलजीबी मेले में हुए इस नाटकीय घटनाक्रम को आप किस रूप में देखते हैं? क्या विधायक का विरोध जायज था या विरोध जताने का उनका तरीका अनुचित था? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।