24 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कैलाश गहतोड़ी का निधन, धामी ने जताया दुख

कैलाश गहतोड़ी का निधन, धामी ने जताया दुख

पूर्व विधायक और वन‌ विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने इसे अपने लिए निजी क्षति बताया है। धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई  कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। कैलाश गहतोड़ी का निधन, धामी ने जताया दुख

इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

See also  आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार का अहम काम

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।

ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

विनम्र श्रद्धांजलि!

See also  IFFI में किया गया उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन को लेकर डिस्कशन
Ad 2