उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में जंगलों की आग समेत दूसरी समस्याओं को लेकर धामी सरकार पर हमला बोला है। हरीश रावत ने सरकार से सवाल भी किए हैं। हरीश रावत ने कहा है ये देखना अच्छा लगता है राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी #देश के कई हिस्सों में अपना राजनीतिक दायित्व पूरा कर रहे हैं चमक और धमक दोनों के साथ।

राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया पीड़ितों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, पेयजल के अभाव में कई इलाके हैं जो टैंकरों का सहारा ले रहे हैं और कई इलाके पानी के बिना त्राहिमाम हो रहे हैं, चार धाम यात्रा लगभग नौकरशाही के भरोसे छोड़ दी गई है, जंगलों में आग भयंकर रूप से धधक रही है, मंत्रीगण है कि आग बुझाने के प्रयासों को फ्रंट से लीड करना तो छोड़िए शब्दों की बारिश भी नहीं कर रहे हैं। जंगल की आग तो हमारे घर आंगन के साथ-साथ सरकार के प्रिया खनन पट्टो और क्रेशरों तक भी पहुंच रही है।

More Stories
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन