9 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा

कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा

धर्मपुर विधानसभा के कारगी डंपिंग जोन में कूड़े के अंबार और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आज पुनः कारगी डंपिंग जोन पहुँचकर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।

ज्योति रौतेला ने कहा कि कारगी डंपिंग जोन की समस्या को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी के आवास पर पहुँचकर, नगर निगम का घेराव कर तथा देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल के समक्ष भी इस गंभीर मुद्दे को उठाया जा चुका है। इसके बावजूद क्षेत्र की स्थिति में अपेक्षित सुधार न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा

See also  डीएम पिथौरागढ़ की समीक्षा बैठक, जिला और राज्य योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले डेढ़ महीने से कूड़ा नहीं उठाया गया है। इसके चलते क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे हैं और असहनीय दुर्गंध एवं गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों का जीवन दूभर हो गया है। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

ज्योति रौतेला ने कहा कि कारगी क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन की जिम्मेदारी हैदराबाद की कंपनी राशा इंफ्रास्ट्रक्चर (Rasha Infrastructure) को सौंपी गई है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार न होना संबंधित कंपनी और नगर निगम की जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि इस लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाए और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए।

See also  मुख्य सचिव ने की भारतीय मानक ब्यूरो की बैठक

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और नगर निगम को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर कारगी की जनता को इस बदहाल व्यवस्था से कब राहत मिलेगी। स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि इसके लिए धरातल पर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी।

ज्योति रौतेला ने मांग की कि कारगी डंपिंग जोन से जमा कूड़े को तत्काल हटाया जाए, नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित कंपनी की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्मपुर विधानसभा की जनता के स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण और सम्मान से जुड़े इस मुद्दे पर उनकी आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी।

See also  मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव का शुभारंभ