पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत कल भगवान की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। कपाट 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान से ग्रीष्मकाल के लिए खुलेंगे। कल यात्रा ल्वींटी बुग्याल में रात्रि विश्राम के लिए रुकी।
गोपीनाथ मंदिर परिसर में पुजारी आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति का अभिषेक और वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान रुद्रनाथ को नौ-नाज (नया अनाज) अर्पित कर पूजा-अर्चना कर कुशलता की मनौतियां मांगी।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना
सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा