उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता धीरेंद्र प्रताप ने हिमाचल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में मिलने वाले छह विधायकों को जयचंद बताया। धीरेंद्र प्रताप हिमाचलके मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह सुक्खू के साथ धर्मशाला में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि धीरेंद्र प्रताप धर्मशाला क्षेत्र में हो रहे लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस आलाकमान की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पार्टी छोड़कर जाने वाले विधायक को गद्दार बताया और कहा कि उन्होंने 14 महीने में 82 संपत्तियों की खरीद की और अपने नौकर और ड्राइवर के नाम उसको किया उनका सरकार इसकी जांच कर रही है और जो भी भ्रष्टाचारी होगा उसकी सजा दी जाएगी उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए पार्टी के यहां से लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा और पार्टी के विधानसभा के उपचुनाव के उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया।

More Stories
सीएम धामी ने की यूआईआईडीबी की बैठक
आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम धामी ने की 4 बड़ी घोषणाएं
बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत अंडरग्राउंड की जाएंगी बिजली की लाइनें, डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक