जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री यात्रा मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही हर्षिल में अधिकारियों की बैठक लेकर यात्रा से जुड़े इंतजामों को चाक-चौबंद बनाये रखने व तीर्थ यात्रियों की सहायता व सुविधा के लिए तत्परता से जुटे रहने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने धामों व यात्रा पडावों पर यात्री सुविधाओं व सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निरंतर निगरानी रखने व नियमित रिपोर्ट देने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिये सभी विभाग व संगठन समन्वय बना कर कार्य करें। जिलाधिकारी ने हर्षिल में सीमांत क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों के साथ भी बैठक कर वाइब्रेंट विलेज के विकास से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

More Stories
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव
सीबीएसई दसवीं बोर्ड में देहरादून के इस स्कूल के बच्चों का कमाल, मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स और स्टाफ की सराहना की
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन