हरिद्वार से सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद रावत ने भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए रक्षा मंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं।
उन्होंने कहा कि सेना के इस साहसिक एवं सफल अभियान से देशवासियों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ है। सांसद रावत ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सीमाओं की रक्षा में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

More Stories
सीएम धामी ने सभी डीएम के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश
युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
स्वरोजगार को बढ़ावा देने की सीएम धामी की पहल ला रही रंग