मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज छठ पूजा पर्व से लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में एक अनूठी सहजता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने मेलाघाट रोड पर दुकान पर रुक कर अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और दुकान स्वामियों से संवाद किया तथा उनके व्यापारिक स्थिति की जानकारी ली। एक स्थानीय प्रतिष्ठान से साड़ी खरीद कर उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लघु व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय और सरल पहल से दुकान के स्वामियों तथा स्थानीय व्यापारियों में विशेष उत्साह व प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

More Stories
खटीमा में छठ महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी
जौलजीबी में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस
चंपावत में पशुपालकों की अहम बैठक, लिए बड़े फैसले, सरकार के रवैए पर उठाए सवाल