16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राफ्टिंग व्यवस्था का सीएस ने लिया जायजा

राफ्टिंग व्यवस्था का सीएस ने लिया जायजा

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत तपोवन से कौड़ियाला तक संचालित राफ्टिंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने राफ्टर्स के लिए मार्केट बनाने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर बल देने की बात कही। मुख्य सचिव ने राफ्टर्स के लिए मार्केट बनाने, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर बल देने, राफ्टिंग की ड्रोन फुटेज लेने और रिवर राफ्टिंग व क्याकिंग नियमावली का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक/चालान की कार्रवाई जिला प्रशासन के स्तर से किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने भद्रकाली में केदारनाथ/बदरीनाथ एवं गंगोत्री/यमुनोत्री धाम यात्री पंजीकरण जांच केंद्र का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि चारधाम यात्रा के ट्राय जंक्शन पॉइंट भद्रकाली में यात्रियों के पंजीकरण की जांच कर ही वाहनों को आगे भेजा जा रहा है।

See also  टिहरी झील को बनाया जाएगा ग्लोबल डेस्टिनेशन