15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अधिकारी की शानदार विदाई

अधिकारी की शानदार विदाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को सचिवालय में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर ने शाह के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उनके मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने कहा कि शाह ने एक व्यावहारिक, मृदुभाषी और कार्य में दक्ष अधिकारी के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने कहा कि 31 साल के सेवाकाल में उन्हें राजस्व विभाग के अधिकारी, निर्वाचन और शासन में विभिन्न पदों पर कार्य करने और जन सेवा का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन कार्यालय में काफी समय तक उन्हें कार्य करने का अवसर मिला।

See also  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की सीएम धामी को चिट्ठी, बजट सत्र को लेकर कर दी बड़ी मांग

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी के.एस. नेगी, मुक्ता मिश्रा, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास आदि उपस्थित थे।