मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को सचिवालय में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर ने शाह के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उनके मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने कहा कि शाह ने एक व्यावहारिक, मृदुभाषी और कार्य में दक्ष अधिकारी के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने कहा कि 31 साल के सेवाकाल में उन्हें राजस्व विभाग के अधिकारी, निर्वाचन और शासन में विभिन्न पदों पर कार्य करने और जन सेवा का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन कार्यालय में काफी समय तक उन्हें कार्य करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी के.एस. नेगी, मुक्ता मिश्रा, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास आदि उपस्थित थे।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना
सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा