13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्लास्टिक कचरा बना इनकम का जरिया

प्लास्टिक कचरा बना इनकम का जरिया

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहाड़ों के लिए आफत बन रहे प्लास्टिक कचरे को जोशीमठ नगरपालिका ने आय का साधन बना लिया है। नगरपालिका प्रशासन ने चारधाम यात्रा मार्ग से इन दिनों 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया है। अब तक कचरे का विपणन कर 1.02 करोड़ रुपए की आय आर्जित की है। प्लास्टिक कचरा बना इनकम का जरिया

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी यात्रा के मुख्य पड़ाव जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई का जिम्मा नगरपालिका जोशीमठ संभाले हुए है। पालिका ने बीते एक माह में शीतलपेय की ढाई लाख से अधिक बोतलें एकत्रित की हैं। अन्य प्लास्टिक कचरे को मिलाकर तीन टन प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया है। कचरे को एकत्रित कर कॉम्पेक्टर मशीन से ब्लॉक बनाकर उसका विपणन किया जा रहा है। जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका जोशीमठ द्वारा पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। वहीं, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए 22 मजदूर तैनात किए गए हैं।

See also  एसआईआर को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल