23 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने मांगा गणेश जोशी का इस्तीफा

कांग्रेस ने मांगा गणेश जोशी का इस्तीफा

देहरादून में महानगर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर गवर्नेन्स में फेल होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने राज्य सरकार का पुतला दहन करते हुए उद्यानमंत्री श्री गणेश जोशी से इस्तीफे की मांग की। ममहानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार में विभाग, मंत्रालय भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं और राज्य सरकार घोटालेबाजों को लगातार संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्यान घोटाले के जॉच के आदेश अगर कोर्ट नहीं देता तो सरकार एसआईटी जॉच कर इतिश्री करने का काम करती। उन्होंने कहा नैतिकता के आधार पर उद्यान मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। सीबीआई को उद्यान निदेशक बवेजा के साथ साथ विभागीय मंत्री की भूमिका की भी जांच करनी चाहिए। विभाग का प्रमुख अधिकारी और कई वरिष्ठ अधिकारी घपले में शामिल थे, राजनेताओं के करीबियों, रिश्तेदारों को भी लाभ पहुंचाए जाने की बात हो रही है तो क्या विभागीय मंत्री की भूमिका को जांच के दायरे में नहीं लाया जाना चाहिए ? पृथक उत्तराखंड राज्य गठन के पीछे एक आकांक्षा यह थी राज्य में उद्यानिकी सबसे प्रमुख क्षेत्र होगा जिससे राज्य और इसके लोगों की आर्थिकी सुधरेगी। अब फिलहाल जनता को भाजपा सरकार के उद्यान विकास के इस मॉडल की मुबारकबाद।

See also  उत्तराखंड में बीजेपी निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा

सरकार की नीयत में खोट- गोगी

उन्होंने कहा कि सीबीआई द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से यह साफ हो गया है कि दाल में काला ही नही ब्लकि पूरी दाल ही काली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सरकार पर घोटाले का अरोप लगा रही थी पर सरकार के कॉन में जॅू तक नही रैंगी। सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का काम कर रही थी पर सीबीआई ने जिस तरह अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से यह घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ सफेदपोस नेता भी घोटाले में लिप्प हैं उनकी भी गहनता से जॉच होनी चाहिए और उन पर भी मुकदमा चलना चाहिए ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके।

See also  108 एंबुलेंस सेवा से जुड़ी वित्त समिति की मुख्य सचिव ने ली बैठक

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, निवर्तमान पार्षद अर्जुन सोनकर , मुकील अहमद , ब्लॉक अध्यक्ष फ़ारूक़ अहमद ,ललित बद्री,अर्जुन पासी,मोहन थपाली,सूरत छेत्री, शहजाद अंसारी ,रवि हसन ,आलोक मेहता , सुभाष धीमान , रॉबिन त्यागी ,शकील मंसूरी,पूनम कंडारी ,नदीम अंसारी ,संजय गौतम ,अशोक कुमार ,इस्तकार,अमनदीप सिंह ,सुभाष धीमान ,संदीप जैन ,यामीन खान ,जहीर अहमद ,उदय सिंह ,सुदेश गुप्ता ,शाहिद अहमद ,संजय शर्मा ,सलमान अली , तरुण कुमार ,विकास कुमार ,युसूफ ,अनिकेत पासी , रिपु दमन सिंह ,अरविंद गुरुग, सुरीमेरा, साजिद ,दीप चौहान , आदि उपस्थित थे

See also  एमडीडीए का बड़ा एक्शन, एक साथ पांच जगहों पर की सीलिंग की कार्रवाई
Ad 2