22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उपचुनाव पर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

उपचुनाव पर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

लोकसभा चुनाव के बाद अब उत्तराखंड में राजनीतिक दलों के सामने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की चुनौती है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी  हैं ।  बात अगर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की जाए तो कांग्रेस के लिए ये चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। इस चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। ऐसे में कांग्रेस में भी बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और उप चुनाव का रण कैसे जीता जाए इसको लेकर तमाम रणनीति बनाई जा रही है। आज

See also  UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

माहरा ने किया जीत का दावा

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के फर्नटल विभाग एवं प्रकोष्टो के अध्यक्षों के साथ बैठक की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि उपचुनाव में कैसे सभी को कार्य कार्य करने और किस रणनीति के तहत हम चुनाव जीत सके इसके चलते यह बैठक की गई है और रणनीति बनाई गई है। करण महारा ने कहा की उपचुनाव को लेकर किसी वरिष्ठ नेता की ड्यूटी कहां लगेगी किस नेता को कहां प्रचार के लिए भेजना है किसे कहा जाता समय बिताना है इन सभी को लेकर चर्चा की गई है। करण महारा ने कहां की इन दोनों ही सीटों को कांग्रेस जीतेगी।

See also  सैन्य धाम को लेकर सरकार पर बरसी कांग्रेस, पूर्व सैनिक विभाग ने गणेश जोशी पर साधा निशाना, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप