13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राहुल गांधी के जन्मदिन पर अलग अंदाज

राहुल गांधी के जन्मदिन पर अलग अंदाज

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मीठे पानी की छबील लगाई। युवा कांग्रेस महानगर देहरादून के अध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय 21 राजपुर रोड के सामने छबील लगाकर राहगीरों को मीठा पानी पिलाया गया। मोहित मेहता ने कहा कि राहुल गांधी गरीब मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं, उससे देश में विश्वास का नया माहौल पैदा हुआ है।

इस अवसर पर महानगर देहरादून युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मेहता ने कहा कि आज राहुल गांधी जिस तरीके से लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई जनता के सहयोग से लड रहे हैं उनका स्पष्ट संदेश है नफरत के बाजार में मौहब्बत की दुकान यह स्लोगन युवाओं और देश की जनता को प्रभावित कर रहा है और एकता और सामाजिक सौहार्द हमारी राजनीतिक और सामाजिक विरासत है इसे और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

See also  सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोडों न्याय यात्रा से देश की जनता में एक संदेश गया जिसका लाभ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में मिला। राहुल गांधी जी ने अपनी इन यात्राओं के माध्यम से जो संदेश दिया उससे देश का बुद्धिजीवी वर्ग काफी प्रभावित हुआ।

मोहित मेहता ने कहा कि राहुल गांधी आज लोकतंत्र की धुरी बन गये हैं मंहगाई से झुझती जनता की पीडा को भी वह लगातार उठा रहे हैं। बेरोजगारों के रोजगार के सवाल हो या महिला सुरक्षा का मुददा हो या देश की गिरती हुयी अर्थव्यवस्था या सीमा सुरक्षा की बात हो हर मुददे पर राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक जिस तरीके से संघर्ष कर रहे है वह बेमिशाल है, सरकार की प्रचण्ड तानाशाही और दमनकारी नीतियों के बावजुद देश का किसान, जवान, मातृशक्ति, मजदूर और आम आदमी कांग्रेस की ओर आशा और उम्मीद से देख रहा है विभिन्न दलों के बहुत से कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं।

See also  देवप्रयाग कांग्रेस ने फूंका सरकार और नैनीताल के पुलिस कप्तान का पुतला, खरगे के कार्यक्रम के दिन जानबूझकर रुकावट पैदा करने का आरोप

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष देहरादून प्रभारी नवीन रमोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेश उनियाल,प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, अमनदीप बत्रा,विधानसभा अध्यक्ष वसीम,शुभम चौहान, छात्रसंघ अध्यक्ष डी ए वी सिद्धार्थ अग्रवाल,सुलेमान अली,अभिषेक मेहता, रोहन चौहान,सौरव पार्चा,सलमान, आशू, ताज आदि लोग अत्यधिक संख्या में मौजूद रहे।

Ad 1
See also  14 से 17 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट