25 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उपचुनाव के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया टीम

उपचुनाव के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया टीम

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश स्तरीय वार रूम एवं विधानसभा क्षेत्रवार वाररूम प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए सोशल मीडिया विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल मौर्य ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  करन माहरा की संस्तुति के बाद कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने उपचुनाव हेतु वार रूम कमेटियों का गठन किया गया है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया टीमजिसके तहत  आशीष नौटियाल और अनुराग मित्तल को प्रदेश स्तरीय वार रूम का प्रभारी जबकि पुनीत चौधरी और जफर अब्बास को सहप्रभरी बनाया है। वहीं सतीश चन्द्र डिमरी को बदरीनाथ विधानसभा का वार रूम प्रभारी और अंकित फर्स्वाण को सहप्रभारी बनाया गया है। मंगलौर विधानसभा के लिए शरिक सुल्तान को वार रूम प्रभारी और नवाज काजी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

See also  पिथौरागढ़ में जनसुनवाई, कई शिकायतों का निस्तारण

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी प्रभारी व सहप्रभारीगणों से अपेक्षा की है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में सहयोग करेंगे।