अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सूचना निदेशालय, देहरादून में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक श्री अंकित ने सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के बाद संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने योग प्रशिक्षक अंकित का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक संपूर्ण तरीका है। इसे अपनाकर हम एक स्वस्थ, सुखी और संतुलित जीवन जी सकते हैं। सभी से आग्रह है कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस अवसर पर उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, रंजीत बुधियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन
कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा
बागेश्वर में सीएम धामी ने किया बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ