15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में बुलडोजर चला बहुत कुछ टूटा

देहरादून में बुलडोजर चला बहुत कुछ टूटा

देहरादून के राजपुर स्तिथ काठ बंगला बस्ती का ध्वस्तीकरण किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा कई ऐसे गरीबों के घरों को उजाडे गए जो माननीय NGT के आदेशानुसार 11.03.2016 से पहले से बसे थे और उनको इस कार्रवाई पर छूट थी ।

सरकार ने नहीं दिखाई मानवता- थापर

उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा NGT के आदेशों में स्पष्ट उल्लेख है कि 11.03.2016 से पहले वालों पर कार्यवाही नहीं होगी फिर भी कई 2016 से पहले के निर्माण भी तोड़े गए। सरकार को ध्वस्तीकरण से पहले पुनर्वास का कार्य करना चाहिए। गरीबों को बारिश में उजाड़ने से पहले सरकार को कोई छत की व्यवस्था बनानी चाहिए थी। नगर निगम सोती रही और अवैध बस्तियां बनती रही किन्तु वो आज इन अवैध बस्तियों को बसाने वाले ” जिम्मेदार नेता ” कहाँ है ??

See also  विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली अहम बैठक, वन विभाग के अफसरों की लगाई क्लास

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मौके पर जाकर शासन – प्रशासन से वार्ता किया और समाधान के प्रयास किए। कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता अभिनव थापर, महामंत्री गोदावरी थापली , महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी , पार्षद उर्मिला थापा , पार्षद संगीता गुप्ता, सूरज छेत्री , आदि ने मौके पर जन-समस्या सुनी।