26 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंकिता भंडारी चैट सार्वजनिक प्रकरण, FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे विनोद आर्य

अंकिता भंडारी चैट सार्वजनिक प्रकरण, FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे विनोद आर्य

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद विनोद आर्य गुरुवार को देहरादून के थाना राजपुर पहुंचे. विनोद आर्य ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस से अपनी गिरफ्तारी करने की मांग की. उन्होंने कहा कि, यदि उनके खिलाफ मामला बनता है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे. इस दौरान उन्होंने खुद का नार्को टेस्ट कराने की भी बात कही और अंकिता के माता-पिता समेत मामले में आरोप लगाने वाले अन्य लोगों का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाई।अंकिता भंडारी चैट सार्वजनिक प्रकरण, FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे विनोद आर्य

दरअसल, 25 नवंबर बुधवार शाम अंकिता भंडारी के माता-पिता अपनी शिकायत लेकर देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे. उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) से मुलाकात कर विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि अंकिता भंडारी की निजी व्हाट्सएप चैट को सार्वजनिक किया गया है. इस मामले में थाना राजपुर में विनोद आर्य और उनके वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी. उसके बाद जीरो एफआईआर को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए हरिद्वार नगर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया गया।

See also  गुरु नानक जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

अंकिता भंडारी के माता पिता पिछले कई दिनों से विनोद आर्य और उनके वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिकारियों से मुलाकात और धरना प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन उनकी कहीं भी सुनी नहीं जा रही थी. माता-पिता ने तीन दिन पहले थाना राजपुर देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस ने यह मामला हरिद्वार में मुकदमा लिखे जाने की बात कही थी. उसके बाद बुधवार को अंकिता भंडारी के माता पिता गांधी पार्क पर धरने पर बैठ गए थे. उसी दिन शाम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, गणेश गोदियाल समेत कांग्रेसियों के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी.

See also  पवाणी अग्निकांड के बाद सीएम ने दिया राहत कार्यों में तेजी का निर्देश

एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद विनोद आर्य खुद थाना राजपुर पहुंच गए. जहां उन्होंने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, उन्हें भी जानकारी मिली थी कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. इसी वजह से वह खुद थाने पहुंचे हैं. अगर उनके खिलाफ मामला बनता है तो उनकी गिरफ्तारी की जाए.

विनोद आर्य ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना है तो उसके साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. वह खुद भी नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं. साथ ही अंकिता के माता-पिता समेत जिन लोगों पर आरोप हैं, उन सभी का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए. पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. किसी के साथ पक्षपात नहीं होना चाहिए और सभी के खिलाफ तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

See also  गोपेश्वर पुलिस ने बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौटाई