26 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दून यूनिवर्सिटी में संविधान दिवस पर खास कार्यक्रम, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत हुए शामिल

दून यूनिवर्सिटी में संविधान दिवस पर खास कार्यक्रम, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत हुए शामिल

दून विश्वविद्यालय में आज 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय की अंबेडकर चेयर पीठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व, उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति विद्यार्थियों एवं समाज में जागरूकता विकसित करना था। दून यूनिवर्सिटी में संविधान दिवस पर खास कार्यक्रम, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्यअथिति पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र और मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. करण कटारिया, ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत, हरियाणा तथा द, हरिद्वार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने की।

इस अवसर पर डॉ. करण कटारिया ने भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संविधान को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार बताते हुए इसके मूल आदर्शों को समझने और जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों का सम्मान करना और उनके अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सांसद ने कहा की कई संशोधन अब तक संविधान में किया जा चुके हैं और यह संशोधन समय के अनुसार जनहित में किए जाने आवश्यक भी है। लेकिन कई बार सार्वजनिक हित के बजाय निजी हितों के लिए जब संविधान में बदलाव की कोशिश की गई तो जनता ने उसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से सरकारों को बदलने के रूप में दिया।

See also  28 नवंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी मॉक ड्रिल

कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संविधान को भारत की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना, लोकतांत्रिक समझ, सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना भी है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो. आशीष कुमार, दुर्गेश डिमरी (कुलसचिव), प्रो एस एस सुथार, प्रो. चेतना पोखरियाल, डॉ. दीपक भट्ट, प्रो. रीना सिंह, प्रो. सुनीत नैथानी, डॉ. अचलेश दावरे, डॉ राजीब कुमार, डॉ प्राची पाठक, डॉ हिमानी शर्मा एवं डॉ. अंकित नागर सहित छात्र परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

See also  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सीएम धामी की मांग पर उठाया अहम कदम

कार्यक्रम का मंच संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एच.सी. पुरोहित द्वारा किया गया। प्रो0 आशीष कुमार द्वारा कार्यक्रम के मुख्य आतिथियों और दर्शकों का धन्यवाद किया गया.

कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया।

See also  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के गांवों में जाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्रों के साथ प्रश्न -उत्तर का सत्र भी रखा गया.  कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान के मूल आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों उपस्थित होकर संवैधानिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।