उत्तराखंड बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बयान के एक बयान पर सियासी घमासान मचा है। संविधान से इंडिया शब्द हटाने की मांग करने वाले बंसल पर चौतरफा हमला किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने भी नरेश बंसल और बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने बंसल और बीजेपी की सोच पर सवाल खड़े किए हैं।
इंडिया से नफरत क्यों?
जोत सिंह बिष्ट ने कहा है आजकल इंडिया में I.N.D.I.A चर्चा का विषय बना हुवा है।
Bjp4India, Start-up India Skill india, Digital india, New India, Modi ka india जैसे इंडिया का गुणगान करने वाले देशभक्त अचानक से इंडिया नाम से नफरत करने लगे हैं। उनके एक सांसद में संविधान से इंडिया शब्द हटाने के लिए संसद में वक्तव्य दे रहे हैं और पूरी भाजपा मौन है। इस वक्तव्य के इनाम के रूप में नरेश बंसल भाजपा का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाकर इनाम दिया जाता है। लगता है कि इनकी देशभक्ति अब इंडिया के साथ नहीं बल्कि इंडिया के खिलाफ हो गई है।
जोत सिंह बिष्ट के मुताबिक भाजपा का नेतृत्व यह तय नहीं कर पा रहा है कि उनको इंडिया के साथ रहना है या इंडिया के खिलाफ जाना है। भाजपा के नेता इंडिया को गुलामी का प्रतीक बता रहे हैं।
देशभक्ति और देशद्रोही का सर्टिफिकेट बांटने वाले इंडिया के गठन से मानसिक रूप से अचेत अवस्था में है। इंडिया गठबंधन की पहली जीत।
जीतेगा इंडिया जीतेगा भारत।
जोत सिंह बिष्ट ने ये भी कहा है कि चुनाव में देश की जनता इस बार मन बना चुकी है और I. N. D. I. A की जीत पक्की है। बिष्ट ने ये भी कहा कि जिस किसी को भी इंडिया नाम से दिक्कत है उस देशद्रोही को पाकिस्तान में जाकर बस जाना चाहिए।
More Stories
मुख्य सचिव ने उत्तराखंड में सड़कों को लेकर की समीक्षा बैठक
बीआईएस के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात
धीरेंद्र प्रताप ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद