21 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बागेश्वर में माला विवाद पर हरीश रावत की सफाई

बागेश्वर में माला विवाद पर हरीश रावत की सफाई

बागेश्वर में माला को लेकर यशपाल आर्य के साथ हुए प्रसंग पर हरीश रावत ने सफाई दी है। उन्होंने कहा

वाह भई मीडिया के दोस्तो, अपना चैनल, पोर्टल कुछ भी हो, उसको चलाने के लिए कुछ भी मुद्दा बना ले रहे हैं। जिस मामले को पारस्परिक स्नेह और आदर के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए था, आपने उसको झगड़े के रूप में प्रस्तुत कर दिया। धन्य है आपकी समझदारी और भाजपा तो खैर तलाश में रहती है और आपने उनको परोस करके कुछ दे दिया।

सत्यता यह है कि मेरा कर्मक्षेत्र रहा है पहले बागेश्वर और यशपाल आर्य जी वहां आए हैं और वो सीएलपी (CLP) के नेता हैं हमारे, प्रोटोकॉल के हिसाब से भी प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी राज्य में महत्वपूर्ण होते हैं, तो मैं उनको माला पहनाना चाहता था। मगर यशपाल आर्या जी मुझसे पहले भी बहुत बार कह चुके हैं कि दाज्यू नहीं, आपको माला पहनाना मेरा हक है क्योंकि आप बड़े हैं। मेरा मानना है कि एक परिवार के बड़े के नाते जो है, बागेश्वर में माला विवाद पर हरीश रावत की सफाईजिन लोगों के कंधों पर आज हमारी पार्टी का दारोमदार है, उनका और उनके पद का स्वागत करना मेरा कर्तव्य है। इसलिए मैं उनको माला डालने की जिद करता हूं और यशपाल आर्य जी कहते हैं नहीं, यह मेरा हक है, इसको आप मुझसे नहीं छीन सकते, मैं आपको माला डालूंगा। अंततोगत्वा आज भी यशपाल आर्य की जीत हुई, उन्होंने ही मुझको माला डाली, तो यह यशपाल आर्य जी की विनम्रता है। उस विनम्रता और मेरी भावना, दोनों को समझे बिना इस तरीके की भ्रामक वीडियो जारी करना, उसको समाचार बनाना, सोशल मीडिया के गॉसिप बाजार का हिस्सा बनाना, यह सब बहुत निंदनीय है। गलत है, पूर्णतः गलत है।

See also  देहरादून में अंतरराष्ट्रीय पीयर लर्निंग कार्यशाला का आयोजन

आप हम दोनों की भावना का सम्मान करने के बजाय… ‘पहले आप, पहले आप’ वाली स्थिति है। वह आदर करना चाहते हैं मेरा, और मुझे अच्छा लगा, लगता है कि वह मुझे बड़ा मानते हैं उम्र में और इसलिए मेरा आदर करते हैं। और मेरा कर्तव्य है कि वह इस समय एक महत्वपूर्ण पद पर हैं और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधों पर है, तो मैं उनका स्वागत करूं और उनको माला पहनाऊं, उनके प्रति और उनके पद के प्रति अपना आदर प्रकट करूं, तो भाजपा के अंदर यह संस्कार तो हैं नहीं। वहां तो लाइन में सीनियर देखते रह जाते हैं और कहां से पर्ची उठा करके लोगों को मुख्यमंत्री बना दिया जाता है, मंत्री बना दिया जाता है, तो यह कांग्रेस के अंदर यह परंपरा नहीं है। कांग्रेस शिष्टाचार के आधार पर, शिष्टाचार का महत्व समझती है और यह पूरा प्रसंग शिष्टाचार से संबंधित है।

See also  दिल्ली में अनिल बलूनी के घर इगास, सीएम धामी हुए शामिल

कुमारी शैलजा, हमारे प्रयासों पर हंसते हुए सर पर हाथ रख रही हैं। उसको भी हमारे दोस्त कह रहे हैं कि उन्होंने सर पर हाथ रख लिया, उसको भी जो है इस रूप में दर्शाया जा रहा है, इस रूप में दिखाया जा रहा है कि जैसे वह बहुत परेशान होकर के उन्होंने सर पर हाथ रख लिया। मुझे सारे इस प्रसंग पर अपने दोस्तों के कुप्रयास पर हंसी आ रही है। हंसी आ रही है। हां, इतना जरूर है, उनके इस कुप्रयास ने हमको सावधान कर दिया कि अब हम एक-दूसरे के प्रति आदर और स्नेह प्रकट करते वक्त भी सावधान रहा करेंगे। क्योंकि हमें लगेगा कि कुछ मीडिया के ऐसे दोस्त हैं जो हम में छेद ढूंढना ही ढूंढना चाहते हैं, तो हम उससे बचें।

See also  देहरादून में अंतरराष्ट्रीय पीयर लर्निंग कार्यशाला