20 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दिल्ली में अनिल बलूनी के घर इगास, सीएम धामी हुए शामिल

दिल्ली में अनिल बलूनी के घर इगास, सीएम धामी हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दिल्ली में अनिल बलूनी के घर इगास, सीएम धामी हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इगास उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों से प्राप्त परंपराओं को संजोने का संदेश देता है। इगास का पर्व उत्तराखण्ड के जनजीवन में विशेष स्थान रखता है और प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता है।

See also  मुख्य सचिव ने चारधाम परियोजना समेत कई योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकपरंपराएं केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम का भी प्रतीक हैं। इगास जैसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। इन पर्वों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है तथा देश-दुनिया में उत्तराखण्ड की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है।

See also  विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतगणना व्यवस्थाओं के संबंध में लिया जायजा

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा डॉ धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।