20 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने दी बजट को मंजूरी

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने दी बजट को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए ₹5.19 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, शहरी प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने दी बजट को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रेक रूट एवं व्यू प्वाइंट के निर्माण कार्यों के लिए ₹88.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹53.27 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु विद्युत पोल स्थापित करने, विद्युत लाइन निर्माण एवं लाइन शिफ्टिंग के ₹344.04 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹137.61 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  सीएम घोषणाओं को लेकर धामी ने बजट को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 300 हैंडपंप लगाए लगाए जाने के लिए ₹86.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।