19 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतगणना व्यवस्थाओं के संबंध में लिया जायजा

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतगणना व्यवस्थाओं के संबंध में लिया जायजा

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज लक्ष्मण सिंह महर परिसर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान इसी परिसर में स्ट्रांग रूम स्थापित किए जाने के साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी तथा मतगणना का कार्य भी संपन्न कराया जाना प्रस्तावित है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की स्थापना, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतगणना के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतगणना व्यवस्थाओं के संबंध में लिया जायजा

See also  सीएम घोषणाओं को लेकर धामी ने बजट को दी मंजूरी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं का समय से आकलन कर आवश्यक तैयारियां अभी से सुनिश्चित की जाएं। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं।

इस दौरान निदेशक लक्ष्मण सिंह महर परिसर हेम चंद्र पांडे, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  चुनाव से पहले सहसपुर में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन
Ad 2