1 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली करंट हादसे की जांच पूरी, धामी ने क्या कहा?

चमोली करंट हादसे की जांच पूरी, धामी ने क्या कहा?

चमोली STP की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट आई सामने आ गयी है। जांच अधिकारी एडीएम चमोली डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने डीएम को रिपोर्ट सौंप दी है वही डीएम चमोली ने राज्य सरकार को भी रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में एसटीपी प्लांट की विद्युत व्यवस्था किए गए अनुबंध एवं विद्युत सुरक्षा के मानकों के अनुरूप नहीं होना बताया गया है साथ ही अनुबंधित फर्म के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा का अभाव भी बताया गया। इसके अलावा विद्युत विभाग एवं जल संस्थान के कार्मिकों के मध्य कोआर्डिनेशन की कमी बताई गई। दुर्घटना की तीव्रता बढ़ने का कारण एसटीपी प्लांट पर पहुंचने वाले रास्ते का संकरा होना बताया,ज्वाइंट वेंचर फर्म की बड़ी लापरवाही और अव्यवस्था बताया।

See also  सीएम धामी ने चंपावत को दी 123 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास योजनाओं की सौगात

कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश

जांच अधिकारी ने ज्वाइंट वेंचर कंपनी के अनुबंध को निरस्त करने के अलावा उत्तराखंड राज्य में ब्लैक लिस्ट किए जाने की संस्तुति दी है।अनुबंध की शेष अवधि में अनुबंध के अधीन समस्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ओं के ऑपरेशन और मेंटेनेंस पर आने वाले खर्च मरम्मत को जॉइंट वेंचर फर्म से वसूलने की संस्तुति दी

बता दे कि चमोली में एसटीपी प्लांट हादसे में 16 लोगों की मौत हुई जिसकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे ऐसे में आज मजिस्ट्रेट रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें कई तरीके की संस्तुति की गई है साथ ही निर्माण संस्था के साथ-साथ एसटीपी चलाने वाली संस्था को भी ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की गई है।

See also  2 जुलाई को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारी पूरी

सीएम धामी का कड़ा रुख

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीधे तौर पर कहा कि चमोली में एसटीपी प्लांट में हुए हादसे पर मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट मिल गई है। इसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी। दोषियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

See also  मुख्य सचिव ने ली पीएम मोदी से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर समीक्षा बैठक
Ad 1