मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के उत्पाद पहाड़ी झंगोरा को E-Commerce वेबसाइट Amazon के माध्यम से क्रय किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड का शुभारंभ किया गया था।
उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पाद आमजन के लिए आसानी से उपलब्ध होंगे और उत्तराखण्ड से बाहर रह रहे लोग भी इन उत्पादों को सुलभता से खरीद सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ साथ राज्य के नागरिकों को आजीविका के नए अवसर भी उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

More Stories
मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित किसानों को मदद देने का दिया भरोसा
सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में शामिल हुए सीएम धामी
आदमखोर के हमले में महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल