संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज निगम मुख्यालय नैनीताल में पांचवें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों ने भारी बरसात के बावजूद प्रातः पौधारोपण के साथ धरना प्रारंभ किया ।जिसमें सभी जनपदों से कर्मचारी पहुंचे थे।

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि गांधीवादी तरीके से चलाया जा रहा आंदोलन नियमितीकरण की मंजिल तय करने तक चलता रहेगा। उन्होंने सरकार से मांग की की शीघ्र वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों की एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण पूरी की जाए। धरना कार्यक्रम को महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका रमेश कपकोटी गौतम कुमार गणेश चन्याल महेश चंद्र, महेश कुमार ,महिमन कफ़लिया बलवंत रावल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

More Stories
यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू
देवप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिल्ली में छात्रों और राहुल गांधी के खिलाफ हुए एक्शन का विरोध
दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी