मंगलौर में मतदान से पहले सियासी संग्राम चरम पर है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की तानाशाही और मनमानी को मुद्दा बनाकर जबरदस्त हमला किया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन पूरी तरह बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा है जिससे निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं की जा सकती।
इसी बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं ने मंगलौर पुलिस चौकी पर धरना दिया। सभी नेताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया।

More Stories
महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
14 से 17 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट
मुख्य सचिव ने की तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा