10 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अन्तर्गत जनपद की कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें आरक्षी धीरेंद्र सिंह और आरक्षी जगदीश शामिल थे, चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति, जिसकी पहचान हिमाल शाही पुत्र भीम बहादुर शाही (मूल निवासी नेपाल, हाल निवासी ऊखीमठ) के रूप में हुई, को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामदरुद्रप्रयाग में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  MDDA ने देहरादून की रायपुर फायरिंग रेंज में किया पौधरोपण