23 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रविंद्र आनंद ने दी आंदोलन की चेतावनी

रविंद्र आनंद ने दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि गांधी रोड स्थित तहसील सदर देहरादून का दफ्तर पिछले कई वर्षों से राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में स्थित है जहां पर लगी लिफ्ट पिछले 3 साल से खराब है और तहसील देहरादून का ये दफ्तर बिल्डिंग के तीसरे तल पर स्थित है ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को जो यहां पर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ,जाति प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सत्यापन के लिए इस कार्यालय तक पहुंचने में कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा होगा।

बुजुर्गों की तकलीफ कौन समझे?

रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि पिछले तीन साल से यहां पर ये लिफ्ट खराब पड़ी हुई है और शासन प्रशासन को इसकी कोई सुध नहीं है । आनंद ने यहां पर आने वाले बुजुर्गों से बात की और पाया कि उनको कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यहां पर आने के लिए। उन्होंने कहा यदि तहसील कार्यालय तक पहुंचाने मे किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो जाए या हृदय गति रुकने से कोई हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ? उन्होंने कहा इस प्रकार की घटना कभी भी घटित हो सकती है बावजूद इसके प्रशासन के कान पर जू तक नहीं रेंग रही है।

See also  बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोग बीजेपी में शामिल

सरकार निकाले समस्या का समाधान- आनंद

रविंद्र आनंद ने कहा कि ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस तरह के सरकारी दफ्तर जहां पर बुजुर्गों की आवाजाही रहती है को तीसरे या चौथे तल पर बनाने की बजाय ग्राउंड फ्लोर पर बनाना चाहिए जिससे कि उनको परेशानी का सामना न करना पड़े आनंद ने कहा कि आज भी जब वे यहां आए और उन्होंने यहां पर बुजुर्गों से बात की तो उनको उनकी परेशानी का पता चला यह परेशानी लोग कई बार यहां के अधिकारियों आदि को भी बता चुके हैं लेकिन यहां पर कोई कार्यवाही न होने से उनको खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। कई लोग इस वजह से यहां तक नहीं पहुंच पाए कि उनको तीसरी मंजिल तक चढ़कर जाना होगा ऐसे में उनके काम अटके रहते हैं।

See also  देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन

उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक एवं कानून आदि से इस विषय पर बात की तो उन्होंने इस पर अपनी असमर्थता व्यक्त की एवं कहां की यह तो आला अधिकारी ही बता सकते हैं की लिफ्ट कब ठीक होगी या राजस्व कार्यालय ग्राउंड फ्लोर पर कब शिफ्ट होगा भी या नहीं ।

आनंद ने अंत में कहा कि यदि जल्दी ही इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।

See also  सीएम धामी ने किया उत्तराखंडी भाषाओं के वाइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
Ad 2