मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में चारों धामों के नाम का दुरुपयोग रोकने एवं कार्रवाई के लिए कड़े कानून बनाने को लेकर जारी हुए प्रस्ताव पर महामंडलेश्वर, महंतों और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने बैठक कर खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से चारधामों के साथ अन्य ट्रस्ट या समितियों के नाम का कोई दुरुपयोग नहीं कर सकेगा। संतों एवं महंतों ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने का निर्णय लिया और इसे लेकर उन्होंनेजिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को ज्ञापन सौंप।

More Stories
बीजेपी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
धामी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लॉन्च, सीएम बोले हर तबके का रखा ध्यान
उत्तरकाशी के अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी में सीएम धामी की लोगों से मुलाकात दिया हर संभव मदद का भरोसा