उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए पार्टी नेता पूर्व सांसद पीएल पुनिया से मुलाकात की और पार्टी की लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सांप निकल गया अब रस्सी पीटने से कोई फायदा नहीं है। धीरेंद्र प्रताप ने पुनिया से कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ठीक से काम कर रहे हैं और जो थोड़े बहुत वोट लोकसभा चुनाव में बड़े हैं यह सब उन्हीं की मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने ये भी कहा कि हाल के विधानसभा के उपचुनाव में जो जीत मिली है उससे पहले धीरेंद्र प्रताप स्वयं भी कई बार रुद्रप्रयाग के प्रभारी रहते वहां दौरा करने गए थे। जबकि जिला रुद्रप्रयाग में प्रदेश अध्यक्ष ने तीन दर्जन से ज्यादा दौरे किए। उन्होंने मंगलौर की जीत में भी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं की भूमिका को जिम्मेदार बताया लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी प्रदेश के जल्दी घोषित होने चाहिए और गांव के दौरे पर पार्टी को विशेष जोर देना चाहिए।

More Stories
बीजेपी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
धामी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लॉन्च, सीएम बोले हर तबके का रखा ध्यान
उत्तरकाशी के अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी में सीएम धामी की लोगों से मुलाकात दिया हर संभव मदद का भरोसा