30 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कैबिनेट मंत्री के खिलाफ आक्रोश, कांग्रेस ने फूंका पुतला

कैबिनेट मंत्री के खिलाफ आक्रोश, कांग्रेस ने फूंका पुतला

 

देहरादून में कांग्रेस नेताओं ने यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का पुतला फूंका। देहरादून के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पर कांग्रेस नेता एकजुट हुए और पहले जमकर नारेबाजी की इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह के पुतले को जलाया गया। स्वतंत्र देव सिंह यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके एक बयान से नाराज कांग्रेस नेताओं नेताओं ने अपना आक्रोश जाहिर किया।

इस बयान पर नाराजगी

यूपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री  स्वतंत्रदेव सिंह पर महिलाओं के खिलाफ भद्दी टिप्पणी करने का आरोप है।कांग्रेस के मुताबिक स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि “त्यागी सैनी एवं कश्यप समाज की महिलाओं को पहले ऐसे ही उठा लिया जाता था”। इसी बयान को कांग्रेस ने घोर निंदनीय बताते हुए प्रदर्शन किया।

See also  एसआईआर को लेकर काजी निजामुद्दीन ने उठाए सवाल

कड़ी कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की ओर से की गई ये टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है लिहाजा उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान देहरादून कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कांग्रेसियों ने बीजेपी पर महिलाओं के मुद्दे पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। लालचंद शर्मा ने कहा कि बीजेपी हमेशा से महिलाओं का अपमान करती रही है, बीजेपी राज में महिलाएं असुरक्षित हैं।

See also  देहरादून के डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Ad 2