उत्तराखंड कांग्रेस की केदारनाथ पदयात्रा का आज से आगाज़ हो गया है। हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में 4 जुलाई तक यात्रा चलेगी।
इस दौरान जगह जगह स्वागत समारोह और छोटी छोटी सभाएं भी होंगी। पहले दिन पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं का सरकार पर हमला
प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा की केदारनाथ सनातनी परंपरा की पहचान है इसका व्यवसायीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने केदारनाथ के नाम पर धाम बनाने वालो के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की बाबा केदार के नाम पर जो पाप बीजेपी ने किया है उसपर कानून बनाने से नहीं बल्कि सार्वजनिक माफी मांगे सरकार।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की पद यात्रा के माध्यम से वे देश और प्रदेश की जनता को बताना चाहेंगे की जो सामाजिक समरसता की बात बात करती है उनकी कथनी और करनी में कितना फर्क है।

More Stories
बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोग बीजेपी में शामिल
उत्तराखंड में बीजेपी निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा
देहरादून में कांग्रेस की न्याय यात्रा, प्रीतम सिंह और हरीश रावत मौजूद