15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन जारी

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज 26वें दिन भी एकता विहार देहरादून में धरना जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में धरने से पूर्व धरना स्थल में पौधारोपण किया गया। धरना स्थल पर प्रत्येक दिन पौधारोपण किया जा रहा है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि 28 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रतिदिन कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी केंद्रों में निगम के कर्मचारी बृहद स्तर पर हजारों पौधों का रोपण करेंगे । वहीं सफाई अभियान भी चलाएंगे ‌।साथ ही ब्लॉक, तहसील, जिला और मंडल मुख्यालय से पौधारोपण के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में निगम के कर्मचारी ही नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं ।

See also  उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई गई

कर्मचारियों को परमानेंट करने की मांग

दिनेश गुरु रानी कहा कि सरकार को चाहिए कि वर्ष 2024 तक जिन कर्मचारियों को 10 वर्ष हो गए हैं उन्हें अविलंब नियमित किया जाए।नियमितीकरण से वंचित कर्मचारियों को समान कार्य का सम्मान वेतन दिया जाए। दिनेश गुरु रानी ने सभी कर्मचारियों से कहां की वे पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाए जा रहे पौधारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाएं। गुरु रानी द्वारा विगत कई वर्षों से निगम कर्मचारियों के माध्यम से आंदोलन के साथ-साथ हजारों पौधों का रोपण किया जा चुका है। उनके द्वारा देहरादून में माननीय मंत्रीगण व अधिकारियों को।।।पौधे के साथ मांग पत्र।। कार्यक्रम के तहत पौधा व मांग पत्र दिया जा रहा है। जहां राज्य में अन्य कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को मनाने के लिए हड़ताल बंद व प्रदर्शन करते हैं। वहीं गुरु रानी द्वारा अनोखे कार्यक्रम के तहत केंद्र में सारे कर्मचारी राज्य हित व निगम हित काम करते हैं वहीं सरकार पर दबाव बनाने के लिए कर्मचारी धरने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते हैं। आज के धरना कार्यक्रम में महामंत्री कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी गौतम कुमार पीतांबर दुमका प्रेम सिंह वेद प्रकाश पदम सिंह नरेंद्र थापा अरविंद नेगी हरीश कांडपाल नरेंद्र रावत राजेश रावत जगबीर लाल सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।