प्लास्टिक उन्मूलन के लिए बदरीनाथ नगर पंचायत की ओर से भारत तिब्बत सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियों और देवताल के आसपास वृहद सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के 57 सदस्यीय दल ने 72 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया। जिसको नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण केंद्र लाया गया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि नगर पंचायत और पर्यटक स्थलों को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में पहली बार इस तरह का अभियान चलाया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी
सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा