13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गो‌‌ सदन निर्माण पर चमोली डीएम की बैठक

गो‌‌ सदन निर्माण पर चमोली डीएम की बैठक

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश समिति की बैठक हुई। जिसमें जनपद के नगर पालिका क्षेत्रों में निर्माणाधीन एवं संचालित गौ सदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि थराली और कर्णप्रयाग में गोसदन निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गो‌‌ सदन निर्माण पर चमोली डीएम की बैठकगौचर, पोखरी और पीपलकोटी में संचालित गोसदन निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करें। जोशीमठ में निर्मित गोसदन में पशुओं को शिफ्ट कराया जाए। गोसदन संचालन के इच्छुक गैर सरकारी संस्थाओं से शीघ्र आवेदन प्राप्त किए जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बेसहारा पशुओं को आश्रय दिए जाने हेतु मिशन मोड में गोसदन निर्माण कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

See also  कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम धामी