7 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

SIR के तहत छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराने को लेकर पिथौरागढ़ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

SIR के तहत छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराने को लेकर पिथौरागढ़ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में बुधवार को पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान छूटे हुए मतदाताओं तथा नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। SIR के तहत छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराने को लेकर पिथौरागढ़ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

बैठक में बताया गया कि 08 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मतदान स्थल पर बीएलओ के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए पात्र मतदाताओं को नाम दर्ज कराने हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

See also  CM धामी की अगुवाई में चारधाम यात्रा का नया रिकॉर्ड

इसके साथ ही 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक घर-घर सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बीएलए-2 एवं बूथ ग्रुप के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा। विशेष रूप से ऐसे छूटे हुए मतदाता, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उनके फार्म-6 भरवाकर नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवश्यक सहयोग एवं जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 42 शिकायतें आईं