16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन जारी

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर आज 41 वें दिन भी देहरादून व नैनीताल में धरना जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत अपनी मांग नियमितीकरण को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत आज भी कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के परिसर में विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधों का रोपण किया। बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि निगम मुख्यालय नैनीताल में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला के नेतृत्व में कर्मचारियों में धरना के साथ-साथ केव गार्डन परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। वहीं पर्यटक आवास गृह कौसानी में महासंघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार दास के नेतृत्व में बृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति केपौधो का रोपण किया गया।

See also  महाशिवरात्रि के अवसर पर पौड़ी में उमड़ी लोगों की भीड़