13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नियमितीकरण की मांग, 43 दिन से आंदोलन

नियमितीकरण की मांग, 43 दिन से आंदोलन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर आज 43 वें दिन भी देहरादून व नैनीताल में धरना जारी रहा। महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला के नेतृत्व में निगम मुख्यालय में धरने से पूर्व कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों द्वारा ।।।घर-घर तिरंगा।। घर-घर पौधा।।। कार्यक्रम के तहत कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधों का रोपण किया गया। नियमितीकरण की मांग, 43 दिन से आंदोलन

आज डीडीहाट में सिटोली स्थित मलयनाथ मंदिर परिसर में 100 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि कल 15 अगस्त को समूचे कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी तिरंगे के साथ वृहद स्तर पर पौधारोपण करेंगे ।वहीं पिथौरागढ़ में तिरंगे के साथ रैली निकाली जाएगी उसके पश्चात लंदन फोर्ट परिसर में सैकड़ों पौधों का रोपण किया जाएगा ।

See also  सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी

गुरुरानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को निगम के कर्मचारियों के द्वारा पौधारोपण व सफाई अभियान चलाकर सफल बनाया जा रहा है। वहीं विभिन्न माध्यमों से नियमितिकरण हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के गोविंद सिंह बोरा शोबन सिंह बोरा, बलवंत सिंह, वही निगम कर्मचारी सोनू बोरा ,बलवंत सिंह, गोपाल सिंह नरेंद्र थापा, दीपक रावल, बलवंत रावल, उमा डिगारी, रोमा खड़ायत , सुरेश द्विवेदी ,संदीप रावल, बलवीर सिंह ,ललित कुमार उपस्थित रहे

See also  सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का मुद्दा गर्माया, कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंक कर जताया विरोध
Ad 2