मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अन्तर्गत प्रदेश की सभी 13 जिला पंचायतों के लिए वेक्यूम बेस्ड क्लीनिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, साथ ही वहां उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि कूड़े को एक नियत स्थान पर ही एकत्रित करें और अपने गांव-शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

More Stories
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन
कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा
बागेश्वर में सीएम धामी ने किया बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ